ePaper

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

Updated at : 02 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

पीएम मोदी और उनकी मां पर टिप्पणी को लेकर फूटा विरोध, माफी की मांग

विज्ञापन

पीएम मोदी और उनकी मां पर टिप्पणी को लेकर फूटा विरोध, माफी की मांग फोटो 2 डालपीएच- 16 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर भाजपा पलामू महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर की गयी टिप्पणी के विरोध में आक्रोश रैली निकाली. जिलाध्यक्ष रीना किशोर के नेतृत्व में यह रैली गीता भवन से शुरू होकर छहमुहान चौक तक पहुंची. वहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या सिंह, रेनू देवी, नीलम देवी, मंजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, उषा मखाड़िया, सुनीता सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, किरण अग्रवाल, ललिता सहाय, उपासना सिंह, नीलम कुमारी, नीलिमा झा, रेखा देवी, पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिन्हा, चिंतामणि देवी, प्रेमलता, सुनीता देवी, बिंदु देवी, बेबी देवी, परशुराम ओझा, विजय ठाकुर, धर्मेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस गिरते स्तर की राजनीति कर रही है जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए देशवासियों से माफी मांगें. उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति के लिए अयोग्य बताया और कहा कि बिहार चुनाव प्रचार में कांग्रेस अपने निम्नतम स्तर पर उतर चुकी है. पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, यह घटना उनके चरित्र को उजागर करती है. प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के प्रति अमर्यादित भाषा से देश की नारी शक्ति आहत है. प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा, यह केवल मोदी जी की मां का अपमान नहीं, बल्कि हर मां का अपमान है. देश की नारी शक्ति आहत हुई जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की यह हरकत देश के लिए शर्मनाक है. महिला मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती, तो विरोध और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola