ePaper

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Updated at : 12 Apr 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

ससुराल से घर लौट रहा था, रास्ते में हुआ दुर्घटना का शिकार

विज्ञापन

पाटन.

किशुनपुर-तरहसी मुख्य मार्ग पर लोइंगा में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार सदन मेहता व विकास कुमार भुइयां (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने के बाद किशुनपुर ओपी पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा. जहां चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि सदन मेहता का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार विकास पाटन के बनखेता में ससुराल गया था. वहां से अपने गांव आरेदाना लौट रहा था. इसी क्रम में लोइंगा के पास कार से टक्कर हो गयी. विकास के साथ उसकी बाइक पर वनखेता गांव के सदन मेहता भी सवार थे. दुर्घटना में विकास का पैर कट गया था व हाथ भी टूट गया. वहीं कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद दो बार पलटी खा गयी. दुर्घटना के बाद कार का चालक भाग निकला. कार लोइंगा गांव की बतायी जाती है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola