ePaper

पेट की आग और पति के इलाज के लिए बच्चों के साथ भीख मांग रही बिगनी

Updated at : 25 Nov 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
पेट की आग और पति के इलाज के लिए बच्चों के साथ भीख मांग रही बिगनी

पलामू जिले के ऊंटारी प्रखंड के छतरपुर गांव की बिगनी देवी अपने चार मासूम बच्चों के साथ पति अशोक रजवार के इलाज के लिए मोहम्मदगंज के बाजारों में भीख मांग रही है.

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. पलामू जिले के ऊंटारी प्रखंड के छतरपुर गांव की बिगनी देवी अपने चार मासूम बच्चों के साथ पति अशोक रजवार के इलाज के लिए मोहम्मदगंज के बाजारों में भीख मांग रही है. पिछले वर्ष दो फरवरी को अशोक रजवार अपने परिवार के पालन-पोषण करने के लिए जब बाहर कमाने के लिए जा रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया था. जिसके कारण उसका पैर कट गया. दो माह तक एमएमसीएच मेदिनीनगर में इलाज चला, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं हो सका. उसका जख्म अभी तक नहीं भर सका है. इसके लिए उसे महंगी दवा की जरूरत है, जिसके खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं. चूंकि वह पैर से लाचार है, इसलिए वह पूरी तरह से घर में बैठा हुआ है. उसके इलाज के लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो रहा है. जिसके कारण उसकी पत्नी बिगनी देवी भीख मांगने को विवश हैं. भीख से मिले पैसों से ही पति की दवा व राशन खरीद कर बच्चो की भूख मिटा रही है. बिगनी देवी ने बताया की पति जब ठीक था, तो कमाता था. उसकी कमाई से सब कुछ ठीक चल रहा था. इस दुर्घटना से पूरा परिवार अब सड़क पर आ गया है. सरकार से मिलने वाली सुविधाओं जैसे राशन कार्ड, आवास योजना आदि के लाभ से वह वंचित है. उसने अपनी पीड़ा को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारी को भी सुनाया है, लेकिन उसे मदद नहीं मिल रही है. बिगनी देवी के अनुसार अपना दुखड़ा सुनाने के बाद भी उसकी हालत पर किसी ने तरस नहीं खायी. परिवार के लिए भोजन व पति की दवा का इंतजाम करना, उसके लिए रोजाना की चुनौती हो गयी है. बिगनी मोहम्मदगंज के अलावा वह अन्य जगहों पर भी अपनी परेशानी दूर करने के लिए भीख मांगने पहुंचती है. भीख में मिले चंद पैसों से किसी तरह जरूरत पूरी कर रही है. पति और बच्चों का पेट भरने के अलावा दवा का इंतजाम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola