भीम आर्मी के पदधारियों ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
भीम आर्मी के पदधारियों ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

भीम आर्मी के पदधारियों ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष चंदू राम के नेतृत्व में एससी-एसटी थाना प्रभारी विवेक कुमार से मुलाकात कर लंबित मामलों पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से एससी-एसटी से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज करने और जांच पूरी करने में देरी हो रही है, जो कानून और संविधान की भावना के खिलाफ है. नेताओं ने विशेष रूप से अमित दुबे द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान से जुड़े मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर सवाल उठाये. प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह चेरो ने कहा कि इस धीमी प्रक्रिया से अनुसूचित जाति और जनजाति समाज को परेशानी होती है. जिलाध्यक्ष सुनील उरांव चंदू राम ने प्रशासन की नीतियों में असमानता का उल्लेख करते हुए कहा कि सरहुल पर्व में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हुआ, जबकि रामनवमी में प्रशासन इसे लागू कराने में विफल रहा. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 14 अप्रैल, आंबेडकर जयंती से पहले लंबित मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. जिला सचिव अनुराग भारती ने कहा कि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई न होने पर व्यापक जनआंदोलन होगा. बैठक में रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, परिणीत सिंह, रंजन कुमार, सनी कुमार, राजन, रजा खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola