हरिहरगंज थाना में हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

हरिहरगंज थाना में हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान
विज्ञापन
हरिहरगंज. महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा रोकथाम को लेकर गुरुवार को हरिहरगंज थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस पदाधिकारियों और जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी टीम ने संयुक्त रूप ने हिंसा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व एसआइ संतोष कुमार ने किया. उन्होंने जेंडर सीआरपी टीम को घरेलू हिंसा, दहेज निषेध कानून, बाल विवाह, महिला सुरक्षा और कानूनी सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने में जेंडर सीआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में एसआइ हेमंती बासेकी, राकेश सिंह, एएसआइ अभय त्रिपाठी, संजय कुमार, ममता देवी, पूनम देवी समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










