माओवादियों के लिए पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 9:10 PM
माओवादियों ने एक सप्ताह पहले वोट बहिष्कार का पोस्टर लगाया था. सभी पोस्टर हस्तलिखित और एक ही लिखावट में था.
मेदिनीनगर. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के लिए चुनाव बहिष्कार से संबंधित पोस्टर लगाने वाले अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, पांडू सहित पलामू के कई इलाकों में माओवादियों ने एक सप्ताह पहले वोट बहिष्कार का पोस्टर लगाया था. सभी पोस्टर हस्तलिखित और एक ही लिखावट में था. पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों के लिए पोस्टर लगाने वाला युवक पांडू थाना क्षेत्र में आया हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर माओवादियों के लिए पोस्टर लगाने वाले अभिषेक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक गुआसराई गांव का रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










