संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

विज्ञापन

प्रतिनिधि:मेदिनीनगर

संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव व प्राचार्य कुमार आदर्श ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. चेयरमैन श्री देव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन में उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों को स्थापित करना है. विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. कहा कि परीक्षा परिणाम सफलता का एक पड़ाव है, न कि अंतिम लक्ष्य. विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कहा कि हर विद्यार्थी में विशेष क्षमता होती है. जिसे पहचानकर उसे सही दिशा में विकसित करना आवश्यक है. प्राचार्य कुमार आदर्श ने बताया कि नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ दो अप्रैल से किया जायेगा. इस वर्ष अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की पहचान को और भी सशक्त किया. मौके पर उपप्राचार्य एसबी शाहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, निकिता गुप्ता, एकता सहाय व अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola