अंबा के टीम ट्राफी पर जमाया कब्जा
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

अंबा के टीम ट्राफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
हरिहरगंज. शहर के मोतीराज महिला कॉलेज स्थित राधा-कृष्ण मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विराज बिगहा और अंबा के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में अंबा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब नाम कर लिया. मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन एवं जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश राम ने संयुक्त रूप से विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लालू यादव को मैन ऑफ द मैच तथा बाबू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अंपायर धनंजय कुमार और आकाश कुमार की अहम भूमिका रही.
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक पवन यादव एवं उनके सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर राजेश रंजन मिश्रा, अखिलेश मेहता, हरि सिंह, राजू शर्मा, शंभू यादव, विजय प्रजापति, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, दिनेश पासवान सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










