वित्त मंत्री के आश्वासन पर कर्मियों का आंदोलन समाप्त

Updated:
विज्ञापन
वित्त मंत्री के आश्वासन पर कर्मियों का आंदोलन समाप्त

आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

मेदिनीनगर. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से मुलाकात किया. उनकी समस्या से अवगत होने के बाद मंत्री श्री किशोर ने सरकार के सचिव से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया. लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी. इसके बाद मंत्री श्री किशोर ने नगर विकास के विभाग के निदेशक से दूरभाष पर बात किया और नगर निगम कर्मियों की स्थिति से अवगत कराया. मंत्री श्री किशोर ने निदेशक को बताया कि 21 जून से नगर आयुक्त का पद खाली है. इस कारण निगम के कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. राशि की निकासी नहीं होने से निगम के दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो रही है. तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण निगम के कर्मचारी परेशान है. खासकर सफाई कार्य में लगे कर्मियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. मंत्री श्री किशोर ने कर्मियों के वेतन भुगतान को आवश्यक बताया. कहा कि नगर आयुक्त के पद पर अधिकारी की पदस्थापना करें, या किसी दूसरे अधिकारी को प्रभार दिलाये. ताकि नगर निगम कर्मियों को लंबित वेतन का भुगतान हो सके. विभाग के निदेशक ने मंत्री श्री किशोर को आश्वस्त किया कि दो दिनों के अंदर इस मामले का समाधान कर लिया जायेगा. वित मंत्री के आश्वासन के बाद निगम कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola