नीलांबर पीतांबर विवि में यूजी व पीजी में एडमिशन शुरू

Updated:
विज्ञापन
नीलांबर पीतांबर विवि में यूजी व पीजी में एडमिशन शुरू

नीलांबर पीतांबर विवि में यूजी व पीजी में एडमिशन शुरू

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन शुरू हो गया है. इसके लिए मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी गयी है. मेरिट लिस्ट के अनुसार जिन छात्रों का नाम हैं, वह एडमिशन ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार यूजी में अभी तक 18 हजार छात्रों ने एडमिशन लिया है. जबकि पीजी में मात्र एक हजार छात्रों ने एडमिशन लिया है. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत कांस्टीट्यूएंट कॉलेज के रूप में गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय, जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, योध सिंह नामधारी महाविद्यालय व एसएसजेएसन कॉलेज गढ़वा हैं. जबकि अस्थायी संबद्धता प्राप्त करीब आधा दर्जन कॉलेज हैं, जिसमें नामांकन की प्रक्रिया चालू है. यूजी में एडमिशन के लिए 16 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. जबकि पीजी में 20 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. सभी महाविद्यालय में फर्स्ट लिस्ट व सेकंड मेरिट लिस्ट निकाल दिया गया है. पिछले वर्ष यूजी में करीब 23 हजार छात्रों ने एडमिशन लिया था. इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय ने बताया कि अभी नामांकन की प्रक्रिया चालू है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सीट में पूरी तरह नामांकन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola