सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

Updated:
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

सरकारी दफ्तर में पदाधिकारियों, प्रखड कार्यालयों में प्रमुख, पंचायत कार्यालयों में मुखिया व स्कूलों में प्रधानाध्यापक ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुआ. सरकारी दफ्तर में पदाधिकारियों, प्रखड कार्यालयों में प्रमुख, पंचायत कार्यालयों में मुखिया व स्कूलों में प्रधानाध्यापक ने झंडोत्तोलन किया. पुलिस स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के समापन के बाद आयुक्त बालकिशुन मुंडा ने आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पलामू डीसी शशिरंजन ने गाेपनीय शाखा कार्यालय, समाहरणालय, पलामू क्लब, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में ध्वजारोहण किया. पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने आवासीय कार्यालय परिसर व टीओपी टू में झंडोत्तोलन किया. इधर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सुलोचना मीणा, निगम कार्यालय में नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन, छहमुहान स्थित सफाई कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने झंडोत्तोलन किया. व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद झंडोत्तोलन किया. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास सहित कई न्यायिक दंडाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया. रेलवे कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी प्रागेश निगम ने तिरंगा फहराया. सदर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख बसंती देवी, एमएमसीएच अस्पताल परिसर में अधीक्षक डा धर्मेंद्र कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डा अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसी तरह अन्य सरकारी दफ्तरों व शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola