अफीम की खेती रोकने को लेकर हुई कार्रवाई
Published by :Akarsh Aniket
Published at :08 Nov 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

अफीम की खेती रोकने को लेकर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
मेदिनीनगर. मनातू पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को टंडवा के जंगल में छापामारी की. छापामारी के दौरान पाया गया कि जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की तैयारी की जा रही थी. पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा तंबू, खाने की सामग्री, पोस्ता दाना, खाद, बर्तन, कंबल आदि सामग्रियों को नष्ट किया गया. पुलिस टीम को देखकर खेती की तैयारी में लगे व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस मामले में वन विभाग कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि अफीम जैसी अवैध नशीली फसलों की जानकारी पुलिस या वन विभाग को दें. ताकि इस पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




