विज्ञान में आराध्या व वाणिज्य में सृष्टि को मिला सर्वाधिक अंक

Updated:
विज्ञापन
विज्ञान में आराध्या व वाणिज्य में सृष्टि को मिला सर्वाधिक अंक

एमडीएन जीजीपीएस जमुने में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा परिणाम बेहतर रहा.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. एमडीएन जीजीपीएस जमुने में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा परिणाम बेहतर रहा. विज्ञान संकाय में स्कूल के शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह की पुत्री आराध्या को सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही. जबकि तृप्ति शाक्या ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही. प्राचार्य विकासचंद्र झा ने बताया कि उनके स्कूल से विज्ञान संकाय में 28 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. जिसमें तीन को कम्पार्ट लगा है. शेष सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से पास हुए हैं. वाणिज्य संकाय में आठ छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. जिसमें सृष्टि कुमारी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इसने 84% अंक हासिल किया. दूसरे स्थान पर अनुज कुमार ने 74% अंक प्राप्त किया है. स्कूल के संरक्षक इंदर सिंह नामधारी ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. स्कूल के उप प्राचार्य अनुज कुमार पाठक, शिक्षक विजय कुमार पांडेय, केयर टेकर राकेश तिवारी ने बेहतर रिजल्ट पर हर्ष व्यक्त किया है.

10वीं बोर्ड में 264 परीक्षार्थियों में 263 विद्यार्थी सफल

माता द्रौपदी नामधारी गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ 10वीं बोर्ड में 264 परीक्षार्थियों में 263 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. अदिति कुमारी व निकेतन पांडेय 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम रहे. दूसरे स्थान पर 96 प्रतिशत अंक के साथ अनुष्का सिंह रही. जबकी 94 अंक लाकर आकृति सिंह एवं सृष्टि कुमारी तृतीय स्थान पर रही. 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 रही. 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 30 रही. इस प्रकार विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा है. स्कूल के संरक्षक इंदर सिंह नामधारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी. उनके सुखमय भविष्य की कामना की है. विद्यालय के प्राचार्य विकास चन्द्र झा एवं उप प्राचार्य अनुज कुमार पाठक ने सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola