भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
मेदिनीनगर : मिशन 2019 को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हाल में दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में कई राजनीति व सांगठनिक एजेंडों पर चर्चा की हुई.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया. राज्य में दोहरी नियोजन नीति के मामले सामने आया है. राजनीति विस्तार व सांगठनिक पर चर्चा की गयी. गांव-गांव से लेकर बूथों तक जाने का प्रयास किया जायेगा. सरकार के कार्यों में भी चर्चा की गयी है.
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य में नियोजन नीति पर भी चर्चा हुई. खासमहाल लीज नवीकरण के मामले में सरकार गंभीर है. इस दिशा में सरकार सार्थक कदम उठायेगी. एक माह में राष्ट्रीय कार्यसमिति से लेकर मंडल स्तर तक बैठक करना है. कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सोदान सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलूवा, निलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद थे.
सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया: राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सोदान सिंह संयुक्त रूप से टाउन हाल परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा का अनावरण किया.
इसके पूर्व महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, डा ईश्वर सागर चंद्रवंशी, अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्रा, ब्रजेश गुप्ता, उपेंद्र सिंह, विजयानंद पाठक, मंगल सिंह, शिवदीप सिंह, रामनाथ चंद्रवंशी, बबन तिवारी, बिरेंद्र सिन्हा, अरविंद सिंह, अजय राम, अरविंद गुप्ता, रीना किशोर, रिंकी यादव, बंसती देवी, मंजू गुप्ता, मधुलता सिंह, मनोरमा देवी, रेणुका पांडेय, श्यामा द्विवेदी, रूपा सिंह, जिप सदस्य लवली गुप्ता, मीना गुप्ता, छोटू सिन्हा, लडडू खां, प्रेमतोष सिंह, अभिमन्यु तिवारी, अयोध्या दुबे, नंदलाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.