पुलिस ने पकड़ा चतरा से वाराणसी ले जाया जा रहा 4 लाख का कत्था, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा चतरा से वाराणसी ले जाया जा रहा 4 लाख का कत्था, दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू पुलिस ने कत्था के अवैध कारोबार के अंतर्राज्यीय गिरोह का उदभेदन किया है. इस गिरोह का तार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जुड़ा हुआ है. वाराणसी के एक कारोबारी के दिनेश सिंह के संपर्क में आकर यह गिरोह काम कर रहा था. झारखंड में इसका सेंटर चतरा का इलाका है. चतरा से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू पुलिस ने कत्था के अवैध कारोबार के अंतर्राज्यीय गिरोह का उदभेदन किया है. इस गिरोह का तार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जुड़ा हुआ है. वाराणसी के एक कारोबारी के दिनेश सिंह के संपर्क में आकर यह गिरोह काम कर रहा था. झारखंड में इसका सेंटर चतरा का इलाका है. चतरा से भाया पलामू होते हुए अवैध तरीके से कत्था और अफीम को वाराणसी ले जाया जाता है.

पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि एक पिकअप वैन में 15 बोरा अवैध कत्था ले जाया जा रहा था. कत्था चतरा से वाराणसी जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने मेदिनीनगर-पांकी मार्ग पर जीएलए कालेज के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया.

चेकिंग के दौरान सोमवार को सुबह 8.30 बजे वाहन पकड़ा गया. जब तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के बोरा में बिस्कुट के आकार का कत्था मिला. जो कत्था बरामद किया गया है वह करीब चार लाख 20 हजार रुपये का है. इस मामले में चालक मुमताज अंसारी और मो. इरफान पकड़े गये है. गिरफ्तार मुमताज व इरफान चतरा के सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले है.

डीजीपी पहुंचे पीपरा, कहा- गतिरोध को दूर कर कायम रखेंगे विकास का वातावरण

दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पिकअप वैन चतरा के आजाद नगर के नजीम आलम का है. उसी के द्वारा कत्था भेजा जा रहा था. छापामारी अभियान में शहर थाना के अवर निरीक्षक आशीष खाखा शामिल थे.

वाराणसी से आकर डील करते है अवैध कारोबारी

पूछताछ के दौरान अवैध तरीके से हो रहे कत्था और अफीम के कारोबार के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. अब इसके आधार पर पलामू पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बताया गया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अवैध कारोबारी चतरा आते है. चतरा का इलाका पलामू से सटा हुआ है. इसलिए पलामू के भी कई लोग इस कारोबार में जुटे है. इसके बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है. यद्यपि अन्‍य कारणों से पुलिस ने उन नामों का खुलासा नहीं किया है.

पलामू के पुलिस इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि अवैध कत्था को चतरा से वाराणसी भेजा जा रहा था. कुछ दिन पहले वाराणसी के कत्था के अवैध कारोबारी दिनेश सिंह चतरा गया था. उसी दौरान वहां डील हुई थी उसके बाद दिनेश सिंह ने चतरा के नजीम आलम से कत्था की बुकिंग कर गया था. दिनेश सिंह ने अग्रिम के रूप में पैसा दिया था या नहीं इसके बारे में माल ले जाने वाले लोगों को कुछ भी पता नहीं है.

उज्‍ज्‍वला योजना में गड़बड़ी : लाभुक को कनेक्शन का पता नहीं, खाते में आ रही सब्सिडी

दिनेश सिंह व नजीम को पकड़ेगी पुलिस

वाराणसी के दिनेश सिंह व नजीम को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम करेगी. इसे लेकर पलामू पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस का भी सहयोग लेगी. पुलिस का यह मानना है कि इस अवैध कारोबार के खुलासा होने से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. यह भी पता चलेगा कि इस अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में नक्सली संगठन का हाथ है या नहीं. क्योंकि इस साल अफीम की खेती पर पुलिस ने टारगेट करते हुए काम किया. बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नष्ट की गयी. जब अफीम के कारोबार संकट छाया तो कत्था के कारोबार पर अवैध कारोबारियों की नजर है. पूर्व में पांकी और उसके सटे इलाके में कत्था का अवैध कारोबार होता था.

पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा की मानें तो अपराध के मूल में अवैध कारोबार होता है. जहां कहीं भी अवैध कारोबार होता है वहां अपराध की घटनाएं भी बढ़ती हैं. इसलिए पलामू पुलिस का यह प्रयास है कि अवैध कारोबार के जड़ पर वार किया जाये ताकि अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

पूर्व में पोस्ते के साथ कई लोग पकड़े गये थे उनका भी कनेक्शन झारखंड टू उत्तर प्रदेश ही पाया गया था. इसलिए इस कनेक्शन को लेकर भी काम किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक श्री माहथा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस पूरे कारोबार के बारे में यूपी पुलिस को बताया जायेगा और इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए मदद भी ली जायेगी. किसी भी हाल में इस अवैध कराबार को ध्वस्त किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola