24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

देश के लिए बेहतर संकेत : सन्हिा

देश के लिए बेहतर संकेत : सिन्हा मेदिनीनगर. झारखंड मुक्ति मोरचा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया, वह लोकतंत्र के लिए काफी सकारात्मक है. बिहार की जनता ने यह बता दिया कि देश जोड़ने वालों के साथ है, न कि तोड़ने वालों के साथ. जो लोग […]

देश के लिए बेहतर संकेत : सिन्हा मेदिनीनगर. झारखंड मुक्ति मोरचा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया, वह लोकतंत्र के लिए काफी सकारात्मक है. बिहार की जनता ने यह बता दिया कि देश जोड़ने वालों के साथ है, न कि तोड़ने वालों के साथ. जो लोग नफरत फैला कर सत्ता में स्थापित होना चाहते थे, वैसे लोगों के लिए बिहार की जनता ने संदेश दे दिया है, कि देश में ऐसी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. इसके लिए झामुमो ने जनता को बधाई दी है. बधाई देने वालों में पार्टी के सचिव मनउवर जमां खां, राजमुनी मेहता, संजीव तिवारी, एकबाल अहमद, वीरेंद्र पासवान, अख्तर जमां, प्रभात सिन्हा, शाहनवाज उर्फ बबलू, सुनील ओझा, कमाल खां, संजु सिंह, मोहम्मद कलाम, पप्पू सिन्हा, ऋषि अग्रवाल सहित कई लोगों का नाम शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें