14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राशन नहीं देने पर महिलाओं ने डीलर को बनाया बंधक

राशन नहीं देने पर महिलाओं ने डीलर को बनाया बंधक- बरमिसया गांव से डीलर को पैदल लेकर चार किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं आदिवासी महिलाएं बीडीओ से की िशकायत- दो माह से डीलर ने नहीं किया था राशन व केरोसिन का वितरणप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)अमड़ापाड़ा प्रखंड के बरमसिया गांव की आदिवासी महिलाओं ने जागरूकता व नारी […]

राशन नहीं देने पर महिलाओं ने डीलर को बनाया बंधक- बरमिसया गांव से डीलर को पैदल लेकर चार किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं आदिवासी महिलाएं बीडीओ से की िशकायत- दो माह से डीलर ने नहीं किया था राशन व केरोसिन का वितरणप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)अमड़ापाड़ा प्रखंड के बरमसिया गांव की आदिवासी महिलाओं ने जागरूकता व नारी शक्ति का परिचय दिया . दो माह से डीलर द्वारा केरोसिन व राशन नहीं दिये जाने से नाराज बरमसिया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों (जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं) ने बुधवार को डीलर को बंधक बना लिया. इसके बाद डीलर जोगीन हेंब्रम को गांव से चार किमी दूर प्रखंड मुख्यालय पैदल लाया गया. इसके बाद बीडीओ को सौंपते हुए उसकी शिकायत की. चार की जगह एक लीटर ही दे रहा था केरोसिनप्रखंड के बरमसिया गांव के लाभुक सोनीती हेम्ब्रम, सोनामुनी मुर्मू, चुड़की टुडू, राधोन मुर्मू, चमेली मरांडी, फुलमुनी मरांडी, मेलचो सोरेन, तारामुनी किस्कू, मताल सोरेन, जोतन मरांडी, होपना मरांडी, कालेश्वर मुर्मू, किरानी मुर्मू, जोसन टुडू, मुंशी हेम्ब्रम, लुखीराम टुडू आदि ने बताया कि दो माह से चावल व केरोसिन नहीं दिया गया है. बुधवार को डीलर जोगीन हेंब्रम ने केरोसिन लेने के लिए बुलाया, लेकिन चार लीटर के जगह एक लीटर ही दे रहा था. इसका हमलोगों ने विरोध किया. इसके बाद ग्रामीणों ने डीलर को बंधक बना कर पचुवाड़ा रांगा टोला से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल ले गये. ग्रामीणों ने बीडीओ से नये डीलर से राशन उपलब्ध कराने या प्रखंड मुख्यालय से राशन उपलब्ध कराने की मांग की है. मामले को लेकर बीडीओ विजय कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. ” मामले की जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. – दानियल हेंब्रम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अमड़ापाड़ा 28 अक्टुबरफोटो संख्या-18 व 19 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- डीलर को बंधक बना कर पदाधिकारी के पास ले जाते ग्रामीण व बीडीओ से शिकायत करते ग्रामीण.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel