मेदिनीनगर. देश के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान ने जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया. नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व संस्थान के अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल सहित कई सदस्यों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा माल्यार्पण किया. नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका जीवन सादा और विचार उच्च था. स्वतंत्रता के आंदोलन में उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. आजादी के बाद जब वे राष्ट्रपति बने तो देश को एक नयी दिशा दी. संस्थान के अध्यक्ष श्री लाल ने कहा कि वे देश के महान विभूति थे, उनके विचारों व आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. मौके पर सूर्यनेश्वर प्रसाद, नवीनचंद कुमार, गोपालकृष्ण वर्मा, सतीश कुमार जौरीहार, सदन प्रसाद, अमित सहाय, अभय वर्मा, विनीत कुमार, अमरेशचंद्र प्रसाद, कृष्णमुरारी शर्मा, रमेश चंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, अजय वर्मा आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
डॉ राजंेद्र प्रसाद की जयंती मनी
मेदिनीनगर. देश के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान ने जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया. नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व संस्थान के अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल सहित कई सदस्यों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा माल्यार्पण किया. नगर पर्षद के पूर्व […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement