पलामू: ATM तोड़ चोरों ने उड़ा लिये लाखों रुपये, CCTV कैमरे को भी पहुंचाया नुकसान

पलामू: चोरों ने एटीएम को तोड़कर लाखों की चोरी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. चोरों की पहचान के लिये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. मामला पलामू के हरिहरगंज में मेन रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने का है. यहां मौजूद एसबीआई शाखा में चोरों ने एटीएम […]
पलामू: चोरों ने एटीएम को तोड़कर लाखों की चोरी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. चोरों की पहचान के लिये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. मामला पलामू के हरिहरगंज में मेन रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने का है. यहां मौजूद एसबीआई शाखा में चोरों ने एटीएम को तोड़कर 15 लाख 26 हजार 400 रुपये की चोरी कर ली.
सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
चोरों ने ना केवल एटीएम को तोड़ दिया बल्कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरोें को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है. चोरों ने बैंक के अंदर रखे लॉकर को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया. हालांकि वे लोग लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाये. पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है और भरोसा दिया है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




