जोरकट में खुला ग्रीन इंडिया बायो डीजल पंप0
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : रांची रोड के जोरकट में ग्रीन इंडिया बायोडिजल पंप खुला. सोमवार को इसका उद्घाटन विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने किया.उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए बायो डीजल एक विकल्प के रूप में है. इसका उपयोग करने से पर्यावरण की रक्षा होगी. वहीं पेट्रोलियम ईंधन की खपत में भी […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : रांची रोड के जोरकट में ग्रीन इंडिया बायोडिजल पंप खुला. सोमवार को इसका उद्घाटन विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने किया.उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए बायो डीजल एक विकल्प के रूप में है. इसका उपयोग करने से पर्यावरण की रक्षा होगी.
वहीं पेट्रोलियम ईंधन की खपत में भी कमी आयेगी. इस तरह के सेंटर खुलने से लोगों को डीजल का विकल्प सहज रूप में उपलब्ध होगा. बायो डीजल पंप के मालिक ने बताया कि बायो डीजल का उपयोग करने से इंजन की आयु भी बढ़ेगी और प्रति लीटर दो रुपये की बचत भी होगी.
बायोडीजल के भौतिक व रासायनिक गुण पेट्रोलियम ईंधन से अलग है. यह एक प्राकृतिक तेल है, जो परंपरागत वाहनों के इंजन को चलाने में पूर्णत: सक्षम है. इसका उपयोग करने से वायु प्रदूषित नहीं होता है. मौके पर सदर थाना प्रभारी विष्णु सिंह, भाजपा नेता अविनाश वर्मा,किशोर पांडेय,राकेश तिवारी, पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला, मध्यमेश्वर देव, मुरारी प्रसाद, करण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










