नदियों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चित्रांकन प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन

चित्रांकन प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत हरिहरगंज. आकांक्षी प्रखंड के संपूर्णता अभियान के तहत शुक्रवार को बटाने नदी का संरक्षण हमारा गर्व हमारा कर्तव्य विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. स्थानीय सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी हिमांशु लाल व विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी मौजूद थे. मुख्य अतिथि एसडीओ श्री लाल ने कहा कि नदियां प्रकृति की अमूल्य देन हैं, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं. इनका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य और गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारकर सभी निर्धारित इंडिकेटर को पूरा किया जा सकता है. मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार, अभिलाषा कुमारी, नरेंद्र पांडेय, बीआरपी अनुज कुमार, प्रधानाध्यापक अर्जुन राम, संतोष प्रसाद, ममता कुमारी, उषा सिंह, सविता कुमारी, कलावती देवी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola