ePaper

Jharkhand : पलामू के सुल्तानी घाटी में गाड़ी पंक्चर करके लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Updated at : 17 Oct 2019 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : पलामू के सुल्तानी घाटी में गाड़ी पंक्चर करके लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

राजीव सिन्हा छत्तरपुर (पलामू) : छत्तरपुर-मेदिनीनगर मार्ग एनएच 98 पर तेलाड़ी मोड़ व चेगौना धाम के बीच सड़क पर लोहे की कील गाड़कर वाहन लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने दी. उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर की रात में लुटेरों ने सड़क […]

विज्ञापन

राजीव सिन्हा

छत्तरपुर (पलामू) : छत्तरपुर-मेदिनीनगर मार्ग एनएच 98 पर तेलाड़ी मोड़ व चेगौना धाम के बीच सड़क पर लोहे की कील गाड़कर वाहन लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने दी. उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर की रात में लुटेरों ने सड़क पर लोहे की कील गाड़कर उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के टायर पंचर कर लोगों से लूटपाट की थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि अंबिकापुर जाने वाली यात्री बस शमीम उसी रास्ते से गुजर रही थी. लुटेरों ने बस को रोकने का प्रयास किया. लेकिन, बस के गार्ड ने अपनी राइफल से लुटेरों पर गोली चला दी. डरकर लुटेरे झाड़ी में छिप गये. बाद में बस के स्टाफ ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गयी. छापामारी में एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ तीन लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा. इनकी पहचान हुसैनाबाद के कुशवाहा टोला देवरी के विकास कुमार रवि उर्फ टार्जन, छत्तरपुर थाना के टेनपा निवासी राजेश कुमार राम व मनदेया निवासी विकास कुमार राम हैं.

पुलिस ने बताया कि झाड़ियों की आड़ लेकर लुटेरों का मुख्य सरगना और उसके कुछ साथी भाग गये. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कंडा घाटी में स्कॉर्पियो व ट्रक लूट की घटना के अलावा सुल्तानी घाटी में कई लूट की घटनाओं को उन्होंने अंजाम दिया है.

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष से सुल्तानी घाटी सहित अन्य जगहों पर लोहे की कील लगाकर इन लुटेरों ने दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया. यह पहला मौका है, जब इस गिरोह के तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इन लुटेरों ने 14 अक्टूबर की रात भी तेलाड़ी मोड़ के समीप दर्जनों मालवाहक वाहनों व बसों में लूटपाट की थी.

गिरफ्तार तीन लुटेरों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, चार लोहे की कील, दो मोबाइल व एक हीरो होंडा बाइक बरामद हुई है. लुटेरों की गिरफ्तारी के अभियान में थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, अंबिका राम, सैट 6 के हवलदार लीलन चौधरी, आरक्षी दूधनाथ यादव, सुनील यादव, विकास कुमार, वीरेंद्र यादव व अन्य जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola