स्वाइन फ्लू से जवान की मौत, शव पहुंचा गांव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 1:37 AM
छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा खजूरी पंचायत के लेवाड़ गांव के मौनहा टोला निवासी महेंद्र यादव का सेना में प्रशिक्षण ले रहे जवान पुत्र सुनील कुमार(21) का निधन मध्य प्रदेश जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर में स्वाइन फ्लू से हो गया. जवान सुनील का शव बुधवार को गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में […]
छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा खजूरी पंचायत के लेवाड़ गांव के मौनहा टोला निवासी महेंद्र यादव का सेना में प्रशिक्षण ले रहे जवान पुत्र सुनील कुमार(21) का निधन मध्य प्रदेश जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर में स्वाइन फ्लू से हो गया. जवान सुनील का शव बुधवार को गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया.
जानकारी मिलते ही बीडीओ तेज कुमार हससा, अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, छतरपुर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी सहित सेना के जवान पहुंचे. मालूम हो कि सेना के जवान सुनील 10 दिन पूर्व बुखार लगने की शिकायत हुई थी. 22 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे स्वाइन फ्लू बताया था. 26 अगस्त को जवान सुनील की मौत हो गयी. जवान सुनील का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










