मेदिनीनगर : जिप सदस्य के पति से मांगी 20 लाख रंगदारी

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर उत्तरी जिला परिषद सदस्य कुशवाहा रानो देवी के पति अजीत कुमार मेहता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस मामले को लेकर श्री मेहता ने सदर थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. श्री मेहता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 8536953667 […]
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर उत्तरी जिला परिषद सदस्य कुशवाहा रानो देवी के पति अजीत कुमार मेहता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस मामले को लेकर श्री मेहता ने सदर थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. श्री मेहता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 8536953667 नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को सुजीत सिन्हा का राइट हैंड बताते हुए कहा कि बारालोटा में एक करोड़ रुपये की जो जमीन बेची है, उसका 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में दो और जेल गेट पर जाकर भेंट कर लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा. श्री मेहता ने कहा कि वह व्यवसाय करते हैं. इसके पूर्व 2015 में भी दो बाइक सवारों ने उनकी दुकान पर आकर धमकी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










