महिलाओं को स्वावलंबी बनाना ही उद्देश्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने व उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है. सरकार वैसी नीति तैयार कर रही है, जिससे देश के सभी वर्ग के महिलाओं के मान- सम्मान की रक्षा के साथ-साथ […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने व उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है. सरकार वैसी नीति तैयार कर रही है, जिससे देश के सभी वर्ग के महिलाओं के मान- सम्मान की रक्षा के साथ-साथ वे हर क्षेत्र में आगे बढ़े.
जिप उपाध्यक्ष श्री सिंह शुक्रवार को सदर प्रखंड के कौड़िया में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का सहज साधन स्वयं सहायता समूह है. समूह से जुड़कर महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकती है.
महिलाएं संगठित होकर समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है. उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर बेहतर काम करने वाले महिलाओं को प्रोत्साहित किया. मौके पर कौड़िया पंचायत के मुखिया सरिता देवी,पंचायत सचिव मुकेश कुमार, रोजगार सेवक विजय कुमार, मीना देवी, फूल कुमारी, जैरु निशा, अनिता देवी, ममता देवी, मरियम खातून, रुखसाना खातून, ममता देवी , प्रमिला देवी सहित कई महिलाएंशामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










