पलामू : दो हजार घूस लेते पड़वा के दारोगा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पलामू के पड़वा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रवीण झा को एसीबी ने राजहरा कोलियरी मोड़ से मंगलवार को दो हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. प्रवीण झा मूल रूप से धनबाद जिला के हिरापुर गांव का रहनेवाला है. उसके खिलाफ नावाबाजार के लठेया की ललिता देवी ने शिकायत की थी. ललिता देवी […]

विज्ञापन

पलामू के पड़वा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रवीण झा को एसीबी ने राजहरा कोलियरी मोड़ से मंगलवार को दो हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. प्रवीण झा मूल रूप से धनबाद जिला के हिरापुर गांव का रहनेवाला है. उसके खिलाफ नावाबाजार के लठेया की ललिता देवी ने शिकायत की थी. ललिता देवी ने कहा था कि आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी राजू राम द्वारा दिये गये बयान के आधार पर उसके पति मनोज राम को भी अभियुक्त बनाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

16 मई को दारोगा ने ललिता के पति को फोन कर इसकी जानकारी दी थी. उसके बाद ललिता अपने पति मनोज राम के साथ दारोगा से मिलने गयी थी. दारोगा प्रवीण झा ने कहा कि 10 हजार रुपये दो, डायरी हल्का कर देंगे. ललिता ने इसकी शिकायत एसीबी से की. जांच के दौरान एसीबी ने आरोप सही पाया. इसके बाद दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola