डीसी ने 24 आवेदनों का निष्पादन किया

Updated at : 12 Jun 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने 24 आवेदनों का निष्पादन किया

मेदिनीनगर : मंगलवार को पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जनता दरबार में आये 24 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. इस दौरान डीसी डॉ अग्रहरि ने शिकायतकर्ता से मिले और उनकी परेशानियों को भलीभांति समझा तथा उसे दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किया. तरहसी के विजय प्रसाद ने सेवानिवृत्ति के […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मंगलवार को पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जनता दरबार में आये 24 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. इस दौरान डीसी डॉ अग्रहरि ने शिकायतकर्ता से मिले और उनकी परेशानियों को भलीभांति समझा तथा उसे दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किया.

तरहसी के विजय प्रसाद ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर डीसी डॉ अग्रहरि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कोजनता दरबार में बुलाया और तत्काल पेंशन शुरू करने का निर्देश दिया. इसी तरह विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के राकेश कुमार दुबे ने दिव्यांग बच्चों को स्वामी विवेकानंद पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की.

इस मामले में समाज कल्याण पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया. हरिहरगंज से आये शशिभूषण व विक्की कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समन्वयक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया. डीसी डॉ अग्रहरि ने मामले की जांच करने का निर्देश डीडीसी को दिया. इसी तरह मोहम्मदगंज के धर्मेंद्र सिंह ने जमीन दाखिल खारिज कराने में हो रही परेशानी से अवगत कराया. डीसी ने अंचलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola