एनपी विश्वविद्यालय में ऑफलाइन से हो नामांकन

मेदिनीनगर : गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कुलपति डॉ सिंह को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की. परिषद के सदस्यों ने चांसलर पोर्टल से हो रहे […]
मेदिनीनगर : गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कुलपति डॉ सिंह को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की.
परिषद के सदस्यों ने चांसलर पोर्टल से हो रहे नामांकन के बजाय विश्वविद्यालय अपनी व्यवस्था से विद्यार्थियों को नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि चांसलर पोर्टल में जटिलता होने के कारण विद्यार्थियों को नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण विद्यार्थियों के समक्ष उहापोह की स्थिति बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




