गड्ढे में वाहन फंसा, दो घंटे जाम रही सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 12:37 AM
हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग एनएच 98 पर बुधवार की सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही. जो करीब दो घंटे तक जाम रहा. मालूम हो कि जर्जर एनएच 98 मिडिल स्कूल के समीप बने कीचड़ भरे गड्ढों में दो वाहन फंस गया और इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया. जाम के कारण मेदिनीनगर से […]
हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग एनएच 98 पर बुधवार की सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही. जो करीब दो घंटे तक जाम रहा. मालूम हो कि जर्जर एनएच 98 मिडिल स्कूल के समीप बने कीचड़ भरे गड्ढों में दो वाहन फंस गया और इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया. जाम के कारण मेदिनीनगर से पटना औरंगाबाद से छत्तीसगढ़ जानेवाली कई यात्री बस, बाराती वाहन तथा सैकड़ों मालवाहक ट्रक जाम में फंसे रहे.
इससे करीब दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. जाम से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में जेसीबी से फंसे वाहन को निकाला गया . तब जाकर सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ. वहीं जर्जर सड़क निर्माण के प्रति जनप्रतिनिधियों की खामोशी से लोगों में आक्रोश देखा गया.
वहीं लोगों का कहना है कि एनएच 98 सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है. सड़क खराब होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










