कानून हाथ में लेनेवालों को नहीं बख्शा जायेगा : वीडी राम

विश्रामपुर : पलामू सांसद बी डी राम मंगलवार को बेलचम्पा के नावाडीह गांव पहुंचे. जहां उन्होंने लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की.यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को मतदान के दौरान दो समुदाय में मार-पीट हो गयी थी. इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई […]
विश्रामपुर : पलामू सांसद बी डी राम मंगलवार को बेलचम्पा के नावाडीह गांव पहुंचे. जहां उन्होंने लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की.यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को मतदान के दौरान दो समुदाय में मार-पीट हो गयी थी. इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शांति-व्यवस्था स्थापित कर ली थी.
आज सांसद बीडी राम गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बात की.उन्होंने ग्रामीणों से धौर्य बनाये रखने को कहा.श्री राम ने कहा कि कानून हाथ मे लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा.हर हाल में जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई होगी.मौके पर वरीय भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय,ईश्वरी पांडेय,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, विश्रामपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी सिंह,मुखिया पंकज पासवान,आनंद सिंह,सुरेश सिंह,उपेंद्र सिंह संजय चंद्रवंशी,सोनू रजक सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




