बकाये वेतन भुगतान की लगायी गुहार

हरिहरगंज : थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों ने दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक चार माह के बकाये वेतन भुगतान करने की गुहार हरिहरगंज सीओ से लगायी है. इस बाबत चौकीदार संघ के अध्यक्ष युगेश्वर राम, उदय राम, सरजू यादव, विजय राम, जगदीश राम, मिथिलेश राम सहित कई चौकीदारों का कहना है कि वेतन मद […]
हरिहरगंज : थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों ने दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक चार माह के बकाये वेतन भुगतान करने की गुहार हरिहरगंज सीओ से लगायी है. इस बाबत चौकीदार संघ के अध्यक्ष युगेश्वर राम, उदय राम, सरजू यादव, विजय राम, जगदीश राम, मिथिलेश राम सहित कई चौकीदारों का कहना है कि वेतन मद का आवंटन हरिहरगंज अंचल कार्यालय को प्राप्त है.
इसके बाद भी क्षेत्र के 14 चौकीदारों को वेतन नहीं दिया गया. जबकि अभी भी चार माह का वेतन भुगतान की प्रतीक्षा में हैं. बताया कि कई चौकीदारों के घर होली, रामनवमी, छठ व्रत बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




