153 लाभुक गृहणियों को मिला गैस कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 12:08 AM
हैदरनगर/पलामू : प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने 153 लाभुक गृहिणियों के बीच मुफ्त सिलिंडर व चूल्हा आदि का वितरण किया. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत कई योजनाओं का लाभ पहुंचाकर गृहिणियों को […]
हैदरनगर/पलामू : प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने 153 लाभुक गृहिणियों के बीच मुफ्त सिलिंडर व चूल्हा आदि का वितरण किया. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत कई योजनाओं का लाभ पहुंचाकर गृहिणियों को घर की मालकिन बनने का अधिकार दिलाया है.
बीडीओ राहुलदेव ने कहा कि प्रखंड प्रशासन केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सजग व प्रयत्नशील हैं. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री समिति उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, सदस्य सह मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह, मतीन खां, बीपीओ आशीष कुमार समेत अन्य कई प्रबुद्ध जन मौजूद थे. अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेशचंद शिव ने की, जबकि संचालन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अजय जायसवाल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










