बिजली दर बढ़ाने से पहले विद्युत आपूर्ति हो नियमित

मेदिनीनगर : बुधवार को पंडित दीनदयाल स्मृति नगर भवन में विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस जनसुनवाई में वर्ष- 2019-20 के लिए बिजली दर के निर्धारण पर लोगों की राय ली गयी. जन सुनवाई में जो बात उभरकर सामने आयी, उसके मुताबिक लोगों की राय यह थी कि बिजली दर बढ़ाने […]
मेदिनीनगर : बुधवार को पंडित दीनदयाल स्मृति नगर भवन में विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस जनसुनवाई में वर्ष- 2019-20 के लिए बिजली दर के निर्धारण पर लोगों की राय ली गयी. जन सुनवाई में जो बात उभरकर सामने आयी, उसके मुताबिक लोगों की राय यह थी कि बिजली दर बढ़ाने से पहले नियमित बिजली आपूर्ति पर ध्यान दिया जाये. क्योंकि बिजली नियमित मिलती नहीं और साल दर साल बिजली के दरों में वृद्धि हो रही है.
यह किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है. दर में वृद्धि से पहले सेवा में सुधार की जरूरत है. जब नियमित बिजली मिलेगी तो उनलोगों को जरूरत के अनुसार बढ़ी हुई दर देने में भी कही से कोई परेशानी नहीं है. इस जनसुनवाई में आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद व सचिव एके मेहता ने भाग लिया. आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रसाद ने जनसुनवाई के आयोजन के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




