ePaper

10 माह से बंद है रेडी टू इट, सेविका तक पहुंचा एक माह का पैकेट

Updated at : 01 Feb 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
10 माह से बंद है रेडी टू इट, सेविका तक पहुंचा एक माह का पैकेट

हैदरनगर : प्रखंड में संचालित बाल विकास परियोजना के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिला व धात्री माताओं को मिलने वाला पोषाहार 10 माह से बंद है. वहीं स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को मिलने वाला पोषाहार भी बंद है. आंगनबाड़ी केंद्र की माता समितियों ने उधार पर […]

विज्ञापन

हैदरनगर : प्रखंड में संचालित बाल विकास परियोजना के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिला व धात्री माताओं को मिलने वाला पोषाहार 10 माह से बंद है. वहीं स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को मिलने वाला पोषाहार भी बंद है. आंगनबाड़ी केंद्र की माता समितियों ने उधार पर केंद्रों का संचालन आठ माह से किया.

उन्हें गत वर्ष के पांच माह के बकाया के साथ-साथ इस वर्ष के आठ माह का बकाया भी भुगतान नहीं किया है. दो माह से दुकानदारों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को उधार बंद कर दिया है. केंद्रों का संचालन कैसे होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह ने बताया कि आनंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल विकास परियोजना व प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते देखा जाता है. वह बताती है कि कभी बीएलओ का मीटिंग है, कभी बेटी बचाव अभियान है, कभी और कुछ कार्यक्रम है.

उन्होंने बताया कि सेविकाओं को बार-बार प्रखंड कार्यालय बुलाने से आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बदतर होती जा रही है. पोषाहार का अभाव पहले से ही कायम है. उन्होंने उपायुक्त पलामू से मांग की है कि पूर्व की तरह पोषाहार की राशि माता समिति के खाते में अग्रिम भेजने व रेडी टू इट ससमय केंद्रों को उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से बाल विकास परियोजना के अधीन ही कार्य लिया जाये, जिससे गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठीक ढंग से हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola