मुख्यमंत्री रघुवर दास आमलोगों से करेंगे सीधा जनसंवाद
Updated at : 19 Nov 2018 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को पलामू आ रहे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री दास मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल सह कृषि समागम में भाग लेंगे. समागम 11 बजे से शुरू होगा. बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री दास चियांकी हवाई अड्डे से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इधर सीएम […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को पलामू आ रहे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री दास मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल सह कृषि समागम में भाग लेंगे. समागम 11 बजे से शुरू होगा. बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री दास चियांकी हवाई अड्डे से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इधर सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.
सीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. रविवार को पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने पुलिस स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश भी दिया. बताया गया कि जन चौपाल में मुख्यमंत्री सीधा आमजनों से संवाद करेंगे.
इसके अलावा मेदिनीनगर में बने नये समाहरणालय भवन का भी पुलिस स्टेडियम से ही अॉनलाइन उद्घाटन होगा. पलामू 126 साल पुराना जिला है. इसकी स्थापना एक जनवरी 1892 को हुई है. अब तक समाहरणालय का काम ब्रिटिश जमाने में बने भवन में ही हो रहा था. नये भवन के निर्माण से समाहरणालय के सभी कार्यालय एक ही जगह पर काम करेंगे. इस समाहरणालय भवन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




