सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के नीचे भीषण आग, कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Published by :Akarsh Aniket
Published at :21 Apr 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के नीचे भीषण आग, कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के नीचे भीषण आग, कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

गुमला. सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार शाम करीब सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक भीषण आग भड़क उठी. आग की तेज लपटें और घना धुआं उठता देख अस्पताल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आ गए. बिना समय गंवाये उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. अस्पताल में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola