योजनाओं का काम तय समय में पूरा करें : मंत्री
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Nov 2018 1:43 AM
विज्ञापन

मेदिनीनगर : इराज्य के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने रविवार 18 नवंबर को परिसदन में उप विकास आयुक्त व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिले में चल रहे प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, राज्य संपोषित योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. मंत्री श्री मुंडा ने […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : इराज्य के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने रविवार 18 नवंबर को परिसदन में उप विकास आयुक्त व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिले में चल रहे प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, राज्य संपोषित योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 54. 5 किलोमीटर का निर्माण कार्य करना है. इसमें पदाधिकारियों की भूमिका अहम है.
पलामू प्रमंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य में तेजी लायें. निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें. विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कनीय अधिकारियों के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का कार्य करें. उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को पूरा कराने को लेकर गंभीर है. मंत्री श्री राम ने कहा कि जिन संवेदकों द्वारा कार्य में कोताही बरती जा रही है. मुख्यालय में इसकी सूचना तत्काल दें. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की बाधा आने पर विभाग के अधिकारी इसे दूर करें. मंत्री ने कहा कि झारखंड में राज्य संपोषित योजना के तहत 3,600 किलोमीटर सड़क निर्माण कराना है.
विभाग के अधिकारी योजना का निरीक्षण करें. सड़क कार्य को समय से पूर्ण करायें. मंत्री श्री मुंडा ने पलामू के डीडीसी को निर्देश दिया कि पलामू में प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य को पूरा कराये. उन्होंने कहा कि प्रमंडल में 51,000 आवास का लक्ष्य है. अभी तक मात्र 23,000 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है. मौके पर डीडीसी बिंदू माधव सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, उपेंद्र सिंह, शिवकुमार मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, सीटू गुप्ता, गुड्डू खान, लवली गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय पाठक, विमलेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










