सात जिले में राशि भेजी गयी, 17 जिला को वंचित रखा गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह पलामू के जिलाध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में 14 वें वित्त की राशि का आवंटन मात्र सात जिला में किया गया है. राज्य के 17 जिला को वंचित रखने का काम किया गया है. श्री सिंह ने कहा कि राज्य […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : झारखंड राज्य मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह पलामू के जिलाध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में 14 वें वित्त की राशि का आवंटन मात्र सात जिला में किया गया है. राज्य के 17 जिला को वंचित रखने का काम किया गया है. श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार दोहरी नीति अपना रही है.
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए 14 वें वित्त की राशि चतरा, देवघर, धनबाद, गोड्डा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा जिला को राशि आवंटन किया गया है. राज्य के अन्य 17 जिले में राशि का आवंटन नहीं होने से विकास का कार्य अवरुद्ध है. उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अतिशीघ्र 17 जिलों मेें 14 वें वित्त की राशि का आवंटन नहीं किया गया, तो झारखंड राज्य मुखिया संघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










