सहायक 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Updated at : 28 Jul 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू के हरिहरगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सहायक जितेंद्र प्रसाद को एसीबी ने 25 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. जितेंद्र की गिरफ्तारी मेदिनीनगर के छहमुहान स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय से हुई. वह मूल रूप से मेदिनीनगर के बेलवाटिका का रहनेवाला है. हरिहरगंज निवासी दिलीप कुमार उर्फ जगन ने एसीबी […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : पलामू के हरिहरगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सहायक जितेंद्र प्रसाद को एसीबी ने 25 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. जितेंद्र की गिरफ्तारी मेदिनीनगर के छहमुहान स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय से हुई. वह मूल रूप से मेदिनीनगर के बेलवाटिका का रहनेवाला है.
हरिहरगंज निवासी दिलीप कुमार उर्फ जगन ने एसीबी से शिकायत की थी कि वह बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की आपूर्ति करता है. वित्तीय वर्ष 2015-2016 व 2016-17 में की गयी आपूर्ति मद में 10 लाख रुपये बकाया हैं. राशि का आवंटन होने के बाद भुगतान के लिए कार्यालय सहायक जितेंद्र प्रसाद ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.
रिश्वत नहीं देने पर सेविका के रूप में कार्यरत उनकी पत्नी का दो माह का मानदेय रोक दिया गया. बाद में इन दोनों कार्यों के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी. दिलीप के आवेदन पर एसीबी टीम ने जांच की. इसके बाद जितेंद्र को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




