रील बनाते हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के चियांकी में रील बनाते समय हथियार के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित अर्धनिर्मित पुल के पास रील बनाते हए 19 वर्षीय कुंदन कुमार रजक व 18 वर्षीय रविंद्र कुमार रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इस मामले में एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है. सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लड़के हथियार के साथ रील बनाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने अर्द्धनिर्मित ब्रिज पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान जांच करने पर युवक के पास से हथियार बरामद किया गया है. दो युवक को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया है. जबकि निरुद्ध किये गये बालक को रिमांड होम भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर थाना पुलिस के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola