अनियमित आपूर्ति से परेशान प्रखंडवासी, 10 घंटे मिल रही है बिजली
पलामू के छतरपुर में बिजली की आंखमिचौली से आम जनजीवन प्रभावित है। 10 घंटे ही मिल रही बिजली से छात्रों, किसानों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
निखिल सिन्हा की रिपोर्ट पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली की आंखमिचौली से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अनियमित आपूर्ति से कारण घरेलू कामकाज, छात्रों की पढ़ाई तथा छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं. उमस भरे गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है. जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. लोगों ने बिजली विभाग से नियमित व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया अनियमित आपूर्ति होने की वजह से पेयजल तथा समस्या भी खड़ी हो गई है. इन्वर्टर चार्ज न होने की वजह से कभी-कभी अंधेरे का सामना करना पड़ता है. यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के समक्ष अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नियमित बिजली नहीं मिलने से खेतों में पटवन की समस्या भी हो रही है. समय पर बारिश नहीं होने के कारण मोटर से पटवन करना ही एकमात्र साधन है. बिजली बाधित होने से समय पर पटवन नहीं हो पा रहा है. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायतों का संज्ञान लिया जा रहा है. बिजली की खपत के अनुसार सप्लाई कम होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए