पलामू : सरकार से जपला सीमेंट फैक्ट्री पर करूंगी बात : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू) : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री पलामू के लिए महत्वपूर्ण है. फैक्ट्री नीलाम हो चुकी है. इसकी जानकारी उन्हें मिली है. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री शीघ्र खुले इसके लिए वह राज्य सरकार से बात करेंगी. राज्यपाल मुर्मू रविवार को हुसैनाबाद में कुशवाहा शिवपूजन मेहता ट्रस्ट द्वारा आयोजित […]
विज्ञापन
हुसैनाबाद (पलामू) : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री पलामू के लिए महत्वपूर्ण है. फैक्ट्री नीलाम हो चुकी है. इसकी जानकारी उन्हें मिली है. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री शीघ्र खुले इसके लिए वह राज्य सरकार से बात करेंगी.
राज्यपाल मुर्मू रविवार को हुसैनाबाद में कुशवाहा शिवपूजन मेहता ट्रस्ट द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आयीं थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जपला सीमेंट फैक्ट्री की चर्चा की.
उन्होंने नारी शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में बदलाव के लिए नारी शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है. अभिभावक कन्यादान के पहले विद्यादान करें. हर अभिभावकों की सोच होनी चाहिए कि वह बेटियों को इस योग्य बनाये की वह किसी भी परिस्थितियों का मुकाबला कर सके. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी कराना पुण्य का कार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










