11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बालक वर्ग में एनपी विवि एवं बालिका वर्ग में रांची विवि ने चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती का खिताब जीता

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर में नीलांबर-पीतांबर विवि द्वारा आयोजित प्रथम चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया. कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रांची विवि एवं बालक वर्ग में मेजबान नीलांबर-पीतांबर विवि की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता. इंटर विश्वविद्यालय चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के हजारीबाग के विनोबा भावे, दुमका के सिदो […]

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर में नीलांबर-पीतांबर विवि द्वारा आयोजित प्रथम चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया. कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रांची विवि एवं बालक वर्ग में मेजबान नीलांबर-पीतांबर विवि की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता. इंटर विश्वविद्यालय चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के हजारीबाग के विनोबा भावे, दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू, रांची विवि व मेदिनीनगर के नीलांबर-पीतांबर विवि की टीम ने भाग लिया.

समापन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का बेहतर वातावरण तैयार हो, इसके लिए सभी काॅलेजों में खेल संसाधन विकसित किये जायेंगे. समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ एसएन सिंह व संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ कुमार वीरेंद्र ने किया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया.

इसे भी पढ़ें :तृतीय और चतुर्थ ग्रेड में भी नहीं है नाैकरी : हेमंत

समापन समारोह में बालक-बालिका की कुश्ती प्रतियोगिता हुई. 86 केजी भार बालक वर्ग में एनपी विवि के कुश कुमार ने रांची विवि के निशांत सिंह तथा 53 केजी बालिका वर्ग में रांची विवि की किरण मिंज ने एनपी विवि की प्रीति कुमारी को हराया. इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय को 27 अंक के साथ तीन गोल्ड व चार रजत पदक मिले. रांची विवि को 25 अंक के साथ तीन गोल्ड, तीन रजत व एक कांस्य पदक मिला.

बालिका वर्ग में रांची विवि को 31 अंक के साथ पांच गोल्ड, दो रजत, एनपी विवि को 18 अंक के साथ दो गोल्ड, दो रजत, दो कांस्य पदक मिले. सिदो कान्हू मुर्मू विवि को बालक वर्ग में एक गोल्ड, तीन कांस्य, बालिका वर्ग में दो रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा. 70 किलोग्राम भार वर्ग में पुरुष वर्ग के एसकेएम विवि के निर्भीक कुमार ने प्रथम, एनपीयू के अभिमन्यु ने द्वितीय, रांची विवि के सूरज कुमार ने तृतीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में पुरुष वर्ग के एनपीयू के सोनू यादव ने प्रथम, रांची विवि के कमलेश कुमार ने द्वितीय, एसकेएम विवि के फरीद खा ने तृतीय स्थान, 65 किलोग्राम भार वर्ग में रांची विवि के दिलीप साहू, एपीयू के सत्येंद्र पाल, विनोबा भावे विवि के शैलेंद्र प्रसाद, 61 किलोग्राम भार वर्ग में एनपीयू के दीपक कुमार ने प्रथम, रांची विवि के कुमार गौरव ने द्वितीय, विनोबा भावे विवि के आलोक राज एवं एसकेएमयुके विनित कुमार सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया.

इसे भी पढ़ें : 2019 के झारखंड विस चुनाव में बनेगा महागठबंधन : बाबूलाल

57 किलोग्राम भार वर्ग में रांची विवि के रवि लकड़ा विजेता, एनपीयू के अमित कुमार उपविजेता तथा विनोबा भावे विवि के पवन कुमार व एसकेएमयू अंगद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया. महिला वर्ग में 63 केजी भार वर्ग में रांची विवि की सरिता विजेता व एनपीयू की मीरा कुमारी उपविजेता बनी.

55 केजी भार वर्ग में रांची विवि की राखी तिर्की प्रथम, एनपीयू की फूल कुमारी द्वितीय, 58 केजी भार वर्ग में रांची विवि की सरिता कुमारी प्रथम, एसकेएमयू की पूनम कुमारी द्वितीय, एनपीयू के रेशमी कुमारी तृतीय, 48 केजी भार वर्ग में रांची विवि की चांदनी गारगी प्रथम, एसकेएमयू की पूजा कुमारी द्वितीय, एनपीयू की कुमारी बेबी तृतीय तथा 60 केजी भार वर्ग में एनपीयू में यसमीना खातून प्रथम व रांची विवि की प्रतिमा मुंडा द्वितीय स्थान हासिल की.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : बोकारो के नावाडीह में हाथियों का कहर, एक की मौत

कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी विभाग के संयोजक डॉ मनोज पाठक, शैलेंद्र पाठक, दिल्ली कुश्ती संघ के सुदेश कुमार, नरेश कुमार, जयभगवान, अशोक कुमार, महिला रेफरी उपासना आदि सक्रिय थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel