मोबाइल के साथ पकड़ी गयी महिला के भतीजे की तलाश, बांग्लादेश से तार होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल के साथ पकड़ी गयी महिला के भतीजे की तलाश, बांग्लादेश से तार होने की आशंका

मोबाइल के साथ पकड़ी गयी महिला के भतीजे की तलाश, बांग्लादेश से तार होने की आशंका

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज. मालदा रेल मंडल के अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर एक महिला को पूछताछ के लिए पकड़ा. उसके पास से लगभग 24 मोबाइल फोन बरामद हुए. इस मामले में आरपीएफ ने जीआरपी थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया, जिसका कांड संख्या 22/25 है. जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के बयान के अनुसार जांच शुरू की है. महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चोरी किए गए मोबाइल उसकी बहन के बेटे के हैं, जो तीन पहाड़ में रहता है. इसके लिए जीआरपी ने पहले तीन पहाड़ में जांच शुरू की, और अब महिला की बहन के बेटे की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि वह पहले से ही मोबाइल चोरी के मामलों में शामिल है और उसके तार बांग्लादेश से जुड़े होने का अनुमान है. जीआरपी द्वारा महिला की बहन के बेटे से पूछताछ करने पर पूरे रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. मोबाइल कहां से आये, कितने मोबाइल थे, उनकी कीमत क्या थी, महिला को परिवहन के लिए कितना पैसा दिया गया था, और ये मोबाइल कहां भेजे जाने थे, इन सभी बातों का खुलासा हो जाएगा. इस संबंध में, जीआरपी के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि चोरी के मोबाइल के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola