22-23 अगस्त को लगेगा अंतिम विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 और 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नए नाम जोड़ने और सुधार के लिए अभी आवेदन करें।

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 22 और 23 अगस्त को द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे. "कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न" के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका

शिविर के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं. इससे नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा.


ये भी पढ़ें: महेशपुर में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आवेदन देकर की जांच व कार्रवाई की मांग

एक बूथ पर परिवार के नाम कराने की भी सुविधा

यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं या वर्तमान मतदान केंद्र घर से काफी दूर है, तो परिवार के सभी सदस्यों का नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर एक साथ स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी विदेशी नागरिक इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग न ले.


ये भी पढ़ें: मलेरिया को लेकर अलर्ट हुआ पाकुड़िया, जागरूकता रैली में स्वास्थ्यकर्मियों ने बचाव का दिया संदेश

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

मतदान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के साथ नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है. आवेदक ECINET मोबाइल ऐप या आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे संबंधित फॉर्म भर सकते हैं.

सहायता के लिए जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर

पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18003311950 और वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अंतिम विशेष शिविर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की है.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola