कोयला परिवहन पर प्रशासन सख्त, निर्धारित रूट से भटके तो तय होगी जिम्मेदारी
कोयला परिवहन को लेकर बैठक करते अधिकारी व कंपनी के प्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में कोयला परिवहन पर प्रशासन सख्त. निर्धारित रूट से हटने, ओवरस्पीडिंग पर होगी कार्रवाई. यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता.
पाकुड़ : पचुवाड़ा सेंट्रल माइंस कोल ब्लॉक अमड़ापाड़ा से कोयला परिवहन को लेकर गुरुवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ साइमन मरांडी ने की. बैठक में डीटीओ मुजाहिद अंसारी, एसडीपीओ कुमार गौरव के अलावा कोल कंपनी और ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान सुरक्षित कोयला परिवहन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
निर्धारित रूट से हटे वाहन तो होगी कार्रवाई
बैठक में ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि कोयला परिवहन के लिए निर्धारित मार्ग का ही उपयोग किया जाए. निर्धारित रूट से हटकर वाहनों का परिचालन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ओवरस्पीडिंग पर लगाम, चालक-मालिक की तय होगी जिम्मेदारी
कोयला परिवहन के दौरान वाहनों की गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही के कारण दुर्घटना होने पर संबंधित वाहन चालक और वाहन मालिक की जिम्मेदारी तय की जाएगी.
ट्रांसपोर्ट कंपनियां नियमित करें वाहनों की जांच
ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को अपने स्तर से वाहनों की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर परिचालन से पहले वाहनों की स्थिति की जांच जरूरी है, ताकि किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके.
आम लोगों की परेशानी का भी रखें ध्यान
बैठक में कोयला परिवहन के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया. अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए