कलश शोभायात्रा के साथ ही पाकुड़िया में विष्णु महायज्ञ शुूरू

Updated:
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा के साथ ही पाकुड़िया में विष्णु महायज्ञ शुूरू

पाकुड़िया. पाकुड़िया के रामलला यज्ञ मैदान में शनिवार को भारी बारिश के बीच नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पाकुड़िया के रामलला यज्ञ मैदान से शनिवार को भारी बारिशों के बीच नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. सुबह करीब 10 बजे यज्ञ मंडप से शोभायात्रा जयकारों के साथ निकली. यह शोभायात्रा मोंगलाबांध सिदो-कान्हू मोड़ का भ्रमण करते हुए तिरपितिया नदी घाट पहुंची. बनारस से आए वेदाचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में सामूहिक रूप से जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर पुनः यज्ञ मंडप लौटे. मंडप पहुंचने पर महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलशों को चारों ओर स्थापित किया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान शंभू कुमार भगत एवं उनकी पत्नी सुधा देवी, सचिव अशोक भगत तथा बनारस से आए विद्वान पंडितों के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुई. शोभायात्रा में पीले व लाल वस्त्र धारण किए करीब पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु विष्णु भगवान की जय, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा थे. सोलह बंगाली ढाक एवं बैंड-बाजे की धुन पर भक्ति गीतों ने लोगों को आकर्षित किया. अशोक भगत ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन देवी-देवताओं की प्रतिमा दर्शन, पूजन, मंडप परिक्रमा और संध्या आरती की जायेगी. उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 29 मार्च को होगी.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola