ग्रामीणों ने टोटो चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने टोटो चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा

पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में टोटो चोरी मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में टोटो चोरी मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस के अनुसार, मुफ्फसिल थाना के बेल पोखर निवासी रफीक शेख को गिरफ्तार किया गया है. ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रफीक शेख ने विशुनपुर निवासी रघुनाथ सोरेन के आंगन से टोटो चोरी कर भागने का प्रयास किया, जैसे ही चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को मिली, उन्होंने और आस-पास के ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. खोज के दौरान गांव से कुछ दूरी पर आरोपी को टोटो लेकर जाते देखा गया और ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या 54/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola