नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चाचा गिरफ्तार

अकेलापन का नाजायज फायदा उठाते हुए चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है. नाबालिग भतीजी को चाचा ने अपने घर में हवस का शिकार बनाया है. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना बुधवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने चाचा के घर की तरफ गयी थी. उस वक्त चाचा अपने घर में अकेला था. अकेलापन का नाजायज फायदा उठाते हुए चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. गरुवार की देर शाम को पाकुड़िया थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










