ePaper

24 किग्रा गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
24 किग्रा गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर थाने की पुलिस ने बीती रात बहरमपुर-डोमकल सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया.

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर थाने की पुलिस ने बीती रात बहरमपुर-डोमकल सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक गाड़ी से 24 किग्रा गांजा बरामद किया. साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति कूचबिहार निवासी स्वपन वर्मा व नवादा थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी रबीउल शेख है. बहरमपुर थाने के आइसी उदय शंकर घोष ने बताया कि ये दोनों सिलीगुड़ी से गांजा लेकर नवादा इलाके में किसी के यहाँ बेचने वाले थे. मगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा. इन दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola